logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

गोंदिया के निर्दलीय विधायक किस पाले में है ख़ुद दे रहे कन्फ्यूज ज़वाब


गोंदिया- गोंदिया विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक विनोद अग्रवाल जिनको लेकर गुरुवार को ख़बर आयी थी की वो भाजपा में शामिल हो गए है.इस बात की जानकारी भंडारा जिले के पालकमंत्री रह चुके और विधान परिषद सदस्य चंद्रशेखर बावनकुले के उस ट्वीट से सामने आयी जिसमे उन्होंने देवेंद्र फडणवीस के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि निर्दलीय विधायक विनोद अग्रवाल भाजपा में शामिल हो गए है.हालाँकि इस ख़बर को लेकर एबीपी न्यूज़ ने अग्रवाल द्वारा टाइम्स ऑफ़ इंडिया को विनोद अग्रवाल द्वारा दिए गए बयान का हवाला देते हुए जो ख़बर छापी है उसमे अग्रवाल कहते है की वह बीजेपी में शामिल नहीं हुए है बल्कि सिर्फ अपना समर्थन भाजपा को दिया है.इस ख़बर में अग्रवाल कहते है कि वह पूर्व में भाजपा में रहे है वह भाजपा की विचारधारा और नेताओं में भरोषा रखते है इसलिए उन्होंने सिर्फ पार्टी को समर्थन दिया है.अग्रवाल के भाजपा में शामिल होने की ख़बर को लेकर पैदा हुए भ्रम पर यूसीएन न्यूज़ ने भी अग्रवाल से बात की मुंबई में मौजूदा अग्रवाल से जब हमने पूछा की क्या आप भाजपा में शामिल हुए है तो उन्होंने कहाँ की उन्होंने सिर्फ समर्थन दिया है लेकिन जब उसने बावनकुले के ट्वीट का जिक्र किया गया तो उन्होंने कहाँ कि उन्होंने जो लिखा है सोच समझ कर लिखा है.एक बात को लेकर अग्रवाल ने दो तरह के जवाब दिए जो कन्फ्यूजन को बढ़ता है.शायद मौक़े की नज़ाकत को देखते हुए अग्रवाल फ़िलहाल दो नाव में सवार होने को ज्यादा मुनासिब समझ रहे हो.वैसे अग्रवाल भाजपा के पुराने सिपाही रहे है 2014 में भाजपा की टिकट से गोंदिया से ही उन्होंने कांग्रेस के गोपाल अग्रवाल के ख़िलाफ़ विधानसभा का चुनाव लड़ा था मगर हार गए थे.2019 आते-आते गोपाल अग्रवाल भाजपा में शामिल हो गए थे और उन्हें टिकट मिल गया जिस वजह से विनोद अग्रवाल बाग़ी हो गए और निर्दलीय चुनाव लड़ा इस चुनाव में उन्हें विजय हासिल हुई.