logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर में दहशत का पर्याय बन चुके तेंदुए को आख़िरकार पकड़ा गया


चंद्रपुर-चंद्रपुर शहर के पास दुर्गापुर में पिछले कुछ समय से आतंक मचाने वाले तेंदुए को  पकड़ने में  वन विभाग ने  सफलता हासिल की है. इस नरभक्षी तेंदुए ने दुर्गापुर इलाके में जबरदस्त दहशत मचा रखी थी। इस तेंदुए ने अब तक  कई लोगों को अपना शिकार बनाया है,जबकि उसके हमले में कई लोग जख्मी हुए है। इलाके में दहशत की स्थिति ये थी की इसी  सप्ताह  तेंदुए के हमले में एक  बच्चे के जख्मी होने के बाद घटना का मुआयना करने पहुंचे वनकर्मियों को गुस्साए स्थानीय लोगों ने बंधक बना लिया था। जिसके बाद तेंदुए को पकड़ने का आदेश दिया गया था। आख़िरकार वन विभाग की टीम ने तेंदुए को शुक्रवार तड़के बेहोश कर पकड़ लिया।  इस तेंदुए के पकडे जाने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है।