logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

जज की दया से अदालत में बेहोश हुआ कैदी अस्पताल में भर्ती हुआ


नागपुर-नागपुर जिला सत्र न्यायालय में शुक्रवार सुबह पेशी के दौरान जेल से लाया गया कैदी अचानक बेहोश हो गया.हद तो तब हो गई जब क़ैदी काफी देर तक बेसुध अवस्था में पड़ा रहा लेकिन उसे साथ लाये पुलिस कर्मी बगलें हांकते रहे.गनीमत रही की इस घटना की सूचना मिलने के बाद एक न्यायाधीश ने मामले को संज्ञान में लिए और क़ैदी को अस्पताल पहुंचाया गया.घटना सुबह 11 बजे के दौरान की है.मोका के आरोप में सेंट्रल जेल में बंद विचाराधीन कैदी विजय रहांगडाले नामक कैदी को द्वितीय जिला व सत्र न्यायालय जे पी झपाटे के कोर्ट रूम में पेशी के लाया गया था.कैदी को कोर्ट रूम के बाहर बेंच पर बैठकर रखा गया था इसी दौरान अचानक विजय बेहोश हो गया उसके मुँह से फेस निकलने लगा.कैदी का स्वस्थ बिगड़ने के बाद क़ायदे से तो उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाना था लेकिन उसे कोर्ट लेकर आये कैदी पुलिसकर्मी सब देखते रहे.इसी बीच एक वकील ने न्यायाधीश को इस बारे में जानकारी दी.जिसके बाद जजसाहब खुद कैदी के पास पहुँचे और हालात को देखते हुए बेहोश कैदी को अस्पताल ले जाने का निर्देश दिया।जज ने न सिर्फ निर्देश दिया बल्कि अस्पताल ले जाने के लिए वाहन का भी इंतजाम करवाया। किसी तरह कैदी बेहोश होने के आधे घंटे के बाद मेयो अस्पताल पहुंचा।