logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

जलती चिता पर गिरी दहन घाट की स्लैब


यवतमाल- शमशान भूमि में दहन घाट की छत एक जलती चिता पर गिर गई.घटना यवतमाल जिले के पुसद पंचायत समिति अंतर्गत आने वाले जमशेटपुर की है.इस घटना के दौरान गनीमत यह रही की सैकड़ों लोग इस हादसे का शिकार होते होते बच गए. गांव की  मधुकर शामा आडे की मृत्यु होने के बाद गांव के लोग उनके अंतिम संस्कार के लिए शमशान भूमि पर इकठ्ठा हुए थे.मृत देह को अग्नि देने के बाद लोग शमशान भूमि परिसर में ही मौजूद थे इसी दौरान दहनघाट की छत अचानक जलती चिता पर ही ढह गई.गौरतलब हो की दहन घाट के स्लैब गिरने की इसी शमशान भूमि की यह दूसरी घटना है.जिसे लेकर ग्रामीण नाराज है और सरकारी निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगा रहे है.इस घटना में गनीमत यह रही की कोई जीवित हानी नहीं हुई.