logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जहाँ कम बारिश होती है वहाँ चुनाव लेने में क्या दिक्कत ? यह सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कार्यक्रम तैयार करने का दिया निर्देश


नागपुर- राज्य में स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को अहम निर्देश दिया है,आयोग की बारिश के समय चुनाव लिए जाने में दिक्कतों की दलीलों को ख़ारिज करते हुए शीर्ष अदालत ने ऐसे जिले जहाँ बारिश काम होती है वहाँ का जायज लेकर चुनाव कार्यक्रम जारी किये जाने का निर्देश दिया है.अपनी याचिका में राज्य चुनाव आयोग ने बारिश के समय चुनाव लिए जाने में आने वाली दिक्कतों का हवाला दिया था,आयोग की ओर से कहाँ गया था कि बारिश के समय राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति होती हैं.जिसके नियोजन के लिए कर्मचारियों को लगाया जाता है.ऐसी स्थिति में अगर चुनाव होते है तो उसके नियोजन में दिक्कत होती है.आयोग की इस दलील पर टिप्पणी कि की ऐसी जगह जहां बारिश कम होती है वहां चुनाव कराये जाने में क्या दिक्कत है ? इसलिए जहाँ अधिक बारिश होती है वहाँ मानसून के बाद चुनाव कराये जाने और जहां कम बारिश होती है वहाँ के लिए आयोग निर्णय ले.अदालत ने निर्देश दिए की आयोग जिलेवार स्थिति का आकलन करे और चुनाव कार्यक्रम तैयार करे.