logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

तीन करोड़ का सोना कहां गया,लॉकर खा गया ?


अमरावती-शहर के राजापेठ इलाके में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा से 3 करोड़ रूपए कीमत के सोने के आभूषण गायब जाने का मामला तूल पकड़ रहा है.इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद जाँच की जिम्मेदारी पुलिस के साथ आर्थिक अपराध शाखा ने भी शुरू कर दी है.बैंक के लॉकरों से असली सोने के गायब हो जाने की जानकारी ऑडिट में सामने आयी थी जिसके बाद 12 अगस्त को इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी.
बैंक के ऑडिट में पता चला की सोने पर कर्ज लेने की योजना के तहत 59 ग्राहकों द्वारा जमा कराये गए तीन करोड़ से अधिक के आभूषण गायब है.पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार एक ग्राहक में बैंक में रहे 100 ग्राम सोने के आभूषण नक़ली सोने में तब्दील हो गए.इस शिकायत पर पुलिस ने बैंक से जानकारी मांगी जिसके बाद बैंक ने जब ऑडिट किये तो एक दो नहीं कई ग्राहकों के साथ इसी तरह का धोखा होने की जानकारी निकलकर सामने आयी.प्राथमिक जानकारी के मुताबिक 59 ग्राहकों के साथ 5 किलो 800 ग्राम सोने के साथ इसी तरह की हेरफेर हो गई.इन ग्राहकों के असली सोने के आभूषण लॉकर में रखें -रखें नक़ली हो गए.
बैंक के ग्राहकों ने विश्वास के साथ अपने जीवन की गाढ़ी कमाई से ख़रीदे गए आभूषणों को बैंक में जमा कराया था.यह मामला किसी समय बैंक का नहीं बल्कि राष्ट्रीय बैंक का है जिस वजह से ग्राहकों का विश्वास भी डगमगा गया है.इस मामले की बैंक ने अपनी आतंरिक जाँच भी शुरू कर दी है.साथ ही पुलिस की अपराध शाखा ने जाँच शुरू कर दी है.इस मामले में बैंक के अधिकारी और कर्मचारी भी संदेह के दायरे में है.