logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

दुर्घटना में राजस्थान के रहने वाले दो युवकों की अमरावती में मौत


अमरावती- अमरावती जिले के धामणगाव रेल्वे तहसील के गुंजी से अशोकनगर की ओर जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों को सड़क के किनारे खेत में दो लोग मृत अवस्था में दिखे।  वहीं पास में उनकी बाइक भी पड़ी थी , जिससे लोगों ने अनुमान लगाया कि रात के वक्त बाइक से जाने के दौरान ये हादसा हुआ और दोनों युवक खेत के पास गिर गए थे।  लेकिन तत्काल मदद नहीं मिलने से उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी  के अनुसार  गुंजी में सड़क दुर्घटना में  मृत दोनों युवक राजस्थान के रहने वाले थे और वो आर्वी में  एक ठेकेदार के यहां काम करते थे. उनके पास से मिले मोबाइल फोन से लोगों ने लास्ट  कॉल पर फ़ोन लगाया तो  आर्वी  के एक व्यक्ति के पास फ़ोन गई और पता चला कि मृतक उसके यहां  मजदूर के रूप में काम  करते थे। इस मामले में पुलिस को जानकारी दी गई. जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजने के बाद जाँच पड़ताल शुरू कर दी।