logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕

देश का नाम ख़राब कर रहे राहुल गाँधी-अनुराग ठाकुर


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'नफरत के बुलडोजर' वाले बयान पर पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी नफरत के बीज बो रहे हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ग्रैंड ओल्ड पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी देश का नाम खराब कर रहे हैं।  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'नफरत के बुलडोजर' वाले बयान पर पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी नफरत के बीज बो रहे हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ग्रैंड ओल्ड पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी देश का नाम खराब कर रहे हैं।कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, 'आठ साल में बड़ी-बड़ी बातें करने का नतीजा है कि सिर्फ आठ दिनों का कोयला भंडार बचा है।' राहुल गांधी ने कहा, 'मोदी जी, मंदी निकट है। बिजली की कटौती से छोटे उद्योग खत्म हो जाएंगे जिससे और रोजगार जाएंगे। नफरत का बुलडोजर रोकिए, पॉवर प्लांट को शुरू करिए।' वहीं, आम आदमी पार्टी के बीजेपी गुंडो की पार्टी होने के आरोपों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे क्या कहते हैं और क्या करते हैं यह उन पर सवाल खड़ा करता है। जो सत्ता में रहने के लिए आतंकवादियों से समझौता करता है, इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है?