logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

दो पार्टियों की लड़ाई में मेरा नुकसान हुआ- संजय राठोड


यवतमाल-पूजा चव्हाण ( pooja chavan suicide )आत्महत्या मामले में मुश्किल में फंसे राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री संजय राठोड ( sanjay rathod ) को क्या क्लीन चिट मिल गई है ? कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बंजारा समाज के महंत और ऑल इंडिया बंजारा संघ के अध्यक्ष की पुणे पुलिस आयुक्त की मुलाकात के हवाले से सामने आयी खबरों में यह दावा किया गया है की संजय राठोड को पुलिस की जाँच के बाद क्लीन चिट मिली है.पुणे पुलिस आयुक्त से मुलाकात करने वाले महंत बाबू सिंह महाराज, कबीरदास महाराज, सुनील महाराज ,जीतू महाराज, यशवंत महाराज, शेखर महाराज और ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के अध्यक्ष शंकर पवार ने दावा किया है जो दस्तावेज पुलिस ने उन्हें दिखाए है वो दर्शाते है की पूजा चव्हाण ने आत्महत्या की है.बंजारा संघ की माँग है जल्द संजय राठोड को क्लीन चिट दिए जाने का ऐलान किया जाये।
इस दावे के बाद अब चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि क्या राठोड को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।इस चर्चाओं को लेकर राठोड ने कहाँ है कि इस मामले में उन्होंने खुद जांच की माँग की थी.वह चार बार विधायक रहे है और जनता से उन्हें पूरा समर्थन दिया है.चूँकि उनके पास क्लीन चिट से जुड़े कोई कागज़ात नहीं है इसलिए वह इस पर कुछ नहीं कहेंगे लेकिन यह जरूर है की दो पार्टियों की आपसी लड़ाई में उनका नुकसान हुआ है.