logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

नवेगाव-नागझिरा व्याघ्र संरक्षण प्रकल्प में चंद्रपुर से लायी जायेगी चार बाघिन


गोंदिया- वन्य प्राणियों के दीदार के लिए विदर्भ के अभयारण्य प्रसिद्ध है,नागपुर और आसपास के इलाके में कई  अभयारण्य में एक प्रमुख है गोंदिया जिले का नवेगाव-नागझिरा व्याघ्र संरक्षण प्रकल्प जो बाघों के दीदार के लिए प्रसिद्ध है.अब यहाँ आने वाले समय में बाघों की संख्या बढ़ती हुई दिखाई दे सकती है.कारण यहाँ चार बाघिनो को लाया जाने वाला है.राज्य के वन विभाग ने इस प्रकल्प में चार बाघिन छोड़े जाने का फैसला लिया है.इस निर्णय के तहत चंद्रपुर के ब्रम्हपूरी से बाघिनों को यहाँ लाया जायेगा।राज्य में इस तरह का यह पहला ही निर्णय है वन विभाग के अधिकारियो के मुताबिक आने वाले एक महीने के भीतर दो बाघिन  नवेगाव-नागझिरा व्याघ्र संरक्षण प्रकल्प लायी जायेंगी।इस निर्णय के पीछे का मकसद  व्याघ्र संरक्षण प्रकल्प में बाघों की संख्या को समतोल रखना है.