logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

नशे में धुत पुलिसकर्मी ने बस में किया हंगामा,मिली निलंबन की सज़ा


अमरावती -अमरावती में नशे में धुत एक पुलिसकर्मी का बस कंडक्टर के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। अमरावती - दर्यापुर मार्ग पर एसटी बस में दुर्व्यवहार करने वाले शराबी पुलिसकर्मी का वीडियो सामने आने के बाद उसके  खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गयी है. पुलिसकर्मी का नाम अक्षय बेलसरे है और वो पुलिस मुख्यालय में तैनात था। पुलिस कर्मी का शराब के नशे में धुत होकर उसके द्वारा की गई हरकतों का वीडियो इस दिनों खूब वायरल हो रहा है.अमरावती- दर्यापुर रोड पर खोलापुर में  एसटी बस में पुलिसकर्मी शराब पीकर चढ़ गया था। वीडियो में दिखाई दे रहा है की पुलिसकर्मी शराब के नशे में  बड़बड़ा रहा और अन्य यात्रियों को परेशान कर रहा है.उसकी इस हरकत को लेकर जब बस का कंडक्टर उसे समझाने पहुंचा तो वो कंडक्टर से ही  मारपीट करने लगा।  
पुलिसकर्मी के शराब के नशे में इस तरह से मारपीट करने का वीडियो बस में सवार अन्य यात्रियों ने ही बनाया है। वैसे काफी समझाने के बाद भी जब वो  शांत नहीं हुआ तो बॉस के चालक ने बस को सीधे पुलिस थाना में लेकर गया और वहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को शराबी पुलिसकर्मी की हरकत के बारे में बताया। शराब के नशे में दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ अब निलंबन की कार्रवाई की गयी.