logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर पुलिस के एक और कॉन्स्टेबल पर लगा बलात्कार के आरोप का दाग


नागपुर- नागपुर शहर ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत सिपाही हेमंत कुंभरे पर बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है.यह मामला शहर के जरीपटका पुलिस थाने में दर्ज हुआ है जहाँ किसी समय आरोपी बतौर कांस्टेबल तैनात था.पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक आरोपी कॉन्स्टेबल ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाये और कई मौको पर जब उसने इस बात के लिए प्रतिकार करने की कोशिश की तो मारपीट भी की.इस मामले की जाँच कर रही जरीपटका पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक दीपक रोठे ने इस मामले का सार बताते हुए जानकारी दी कि वर्ष 2012 के दौरान इंदौरा चौक में रहने वाले एक शख्स ने आत्महत्या की थी इस मामले की जाँच से आरोपी हेमंत जुड़ा हुआ था.आत्महत्या करने वाला व्यक्ति खुद के साथ बलात्कार की शिकायत देने वाली महिला का भाई था.इस जाँच दौरान ही कॉन्स्टेबल और पीड़िता के बीच जान पहचान हुई.दोनों ने  एक दूसरे के मोबाइल नंबर का आदान प्रदान किया। दोनों की बातचीत होने लगी इसी बीच वर्ष 2012 में पीड़िता के पति की भी मृत्यु हो गई.इस घटना के बाद पीड़िता भावनात्मक रूप से आरोपी के साथ जुड़ गई.पीड़िता के मुताबिक आरोपी हेमंत जो शादीशुदा था उसे हमेशा यह कहाँ करता था कि वह अपनी पत्नी से परेशान है और तलाक लेकर उससे शादी करेगा।इसी बीच वर्ष 2015 में आरोपी ने उसे खोब्रागड़े चौक पर कुछ महत्वपूर्ण बात करने के लिए बुलाया जहाँ वह कार से पहुँचा था.उसने पीड़िता को फिर से शादी का झांसा दिया और साथ चलने के लिए दबाव बनाया।वह उसे सावनेर लेकर गया जहां एक रिसोर्ट में दोनों के बीच शारीरिक संबंध स्थापित हुए.इसके बाद यह सिलसिला कई बार चला वह हर बार शादी करने का आश्वासन तो देता मगर पूरा न करता। पीड़िता खुद को ठगा महसूस कर जब इस बात के लिए राजी न होती तो उसके साथ आरोपी मारपीट करता था यह भी बात शिकायत में दर्ज था.

हालही में पीड़िता ने जरीपटका थाने में पुलिस कॉन्स्टेबल हेमंत कुंभरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.इस शिकायत के आधार पर आयपीसी की धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है और मामले की जाँच शुरू है.फ़िलहाल आरोपी को गिरफ़्तार नहीं किया गया है.