logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕

नागपुर महानगर पालिका चुनाव-प्रभाग रचना का अंतिम प्रारूप जारी,अब आरक्षण की बारी


नागपुर-नागपुर महानगर पालिका चुनाव के लिए राज्य चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार तैयार की गई प्रभाग रचना को मंजूरी मिल गई है.ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण को लेकर शुरू घटनाक्रमों के बीच स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों को लेकर अनिश्चितता बरक़रार थी परंतु सुप्रीम कोर्ट ने हालही में एक बार फिर राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव लेने का निर्देश राज्य चुनाव आयोग को दिया है.जिसके बाद आयोग द्वारा पूर्व में जारी कार्यक्रम में अनुसार प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है.आयोग ने मनपा के अंतिम प्रारूप को मंजूरी प्रदान कर दी है और तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार 17 मई को इस प्रारूप को महानगर पालिका की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जायेगा।प्रारूप को लेकर किये जाने को लेकर आमंत्रित की गई आपत्तियों के तहत 13 आपत्तिया मनपा प्रशासन को प्राप्त हुई थी जिसमें से केवल एक स्वीकृत हुई थी.यह आपत्ति प्रभाग 48 को लेकर शिवसेना के पूर्व नगरसेवक किशोर कुमेरिया की थी.जिसमे उन्होंने दो इलाकों को अन्य प्रभाग में शामिल किये जाने पर ऐतराज जताया था.आयोग द्वारा आपत्तियों को सुनने के लिए आयी समिति ने इस शिकायत को सही माना जिसके बाद इसमें सुधार किया गया.मंगलवार को प्रभाग रचना का प्रारूप जारी हो जाने के बाद अगली प्रक्रिया महिला समेत एसटी और एससी कैटेगरी के आरक्षण को निकालने की रहेगी,नए सिरे से प्रभागों के हुए परिसीमन के बाद नगरसेवकों की संख्या 156 हो गयी है जिसमे 50 फीसदी आरक्षण यानि 78 सीटें महिलाओं के लिए  31 सीटें एससी के लिए और 12 सीट एसटी के लिए रिजर्व रहेगी।