logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर में गणेश मूर्तियों की ऊंचाई पर लगा प्रतिबंध हटा


नागपुर- राज्य सरकार द्वारा आगामी उत्सवों को लेकर लागू निर्बंधो को हटाया जाने का ऐलान किये जाने के बाद नागपुर महानगर पालिका के आयुक्त राधाकृष्णन बी ने भी साफ किया है की अब शहर में पूर्व से लागू प्रतिबंधों को हटा दिया जायेगा। इसमें प्रमुख रूप से गणेश मूर्तियों को लेकर लागू की गई शर्त भी शामिल है.बीते दिनों आयुक्त द्वारा निकाले गए एक निर्णय पर खासा हंगामा हुआ.इस आदेश में गणेश मूर्ति की ऊंचाई चार फीट तक तय कर दी गई थी इस निर्णय पर भारतीय जनता पार्टी ने खासी नाराजगी जताई थी और आयुक्त से अपना निर्णय वापस लिए जाने की मांग की थी.अब जब खुद राज्य के मुख्यमंत्री ने आगामी उत्सवों को नियमों के बंधन से मुक्त कर दिया है तो आयुक्त ने भी कहा है की यह निर्णय नागपुर में भी लागू होगा।वह इस निर्णय को लेकर विभिन्न गणेश मंडलों से चर्चा भी करेंगे।आयुक्त ने बताया की नागपुर शहर में विभिन्न तालाबों में काम शुरू है जिस वजह से वह विसर्जन की अनुमति दिया जाना मुश्किल है.अगर कोई मंडल बड़ी मुर्तिया स्थापित करता है तो उसका विसर्जन उन्हें शहर से बाहर किसी नदी में करना होगा वह इस बारे में गणेश मंडलों से फिर चर्चा करेंगे।