logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕

नागपुर में पड़ रही भीषण गर्मी.....हीट एक्शन प्लान लागू


नागपुर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है.मौसम विभाग द्वारा जारी की गई सूचना के मुताबिक आने वाले पांच दिनों तक नागपुर में गर्मी बढ़ेगी और तापमान 44 डिग्री सेल्शियस तक पहुँच जायेगा।इसी बीच नागपुर महानगर पालिका ने हीट एक्शन प्लानिंग लागू कर दिया है.गौरतलब हो की नागपुर महानगर पालिका राज्य की पहली ऐसी महानगर पालिका है जिसने राज्य में सबसे पहले गर्मी से बचाव के लिए उपाय योजना शुरू की है.वर्ष 2016 से नागपुर में हीट एक्शन प्लान लागू किया गया था.हालाँकि इस वर्ष मनपा द्वारा इसे लागू किये जाने को लेकर खासी आलोचना भी हुई है.जिसके बाद खुद मनपा आयुक्त ने इस विषय पर संज्ञान लेते हुए इसे कड़ाई से अमल में लाये जाने के प्रयास शुरू किया,आयुक्त ने कंस्ट्रक्शन और धूप में होने वाले काम से जुडी विभिन्न संस्थाओं के साथ मेट्रो समेत सभी सरकारी दफ्तरों को पत्र लिखा है जिसमे हीट एक्शन प्लान के लागू होने की जानकारी दी गई है और इस पर अमल किये जाने के निर्देश भी दिए गए है.

क्या होता है हीट एक्शन प्लान 

हीट एक्शन प्लान के माध्यम से यह प्रयास होता है की नागरिकों को गर्मी से बचाया जाये, इसके लिए जगह-जगह पानी की व्यवस्था होती है.सामान्य दिनों में नागपुर महानगर पालिका दोपहर को अपने उद्यानों को बंद कर देती है लेकिन भीषण गर्मी पड़ने के दौरान  मनपा अपने उद्यानों को खुला रखती है  जिससे की नागरिक पेड़ों की छाँव में चिलचिलाती धूप और गर्मी से निज़ाद पा सकें। 

कैसा है मनपा का गर्मी से बचाव का प्लान 

- मनपा ने पांच वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को लेकर सतर्क रहने का निर्देश  दिया है 

-इस आयु वर्ग के लोगों को उष्माघात का खतरा अधिक होता है 

-मनपा  ने अपने स्वास्थ्य विभाग को उष्माघात की सूचना को गंभीरता से लेने का आदेश दिया है 

-मनपा की अपनी डिस्पेंसरी में उष्माघात के मरीजों के ईलाज के लिए व्यवस्था किये जाने का निर्देश दिया है 

-नागरिकों को इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडी और ऐसे द्रव्य पदार्थ जो शरीर को ठंडा रखते है पीने की सलाह दी गई है.

नागपुर में उष्माघात के चलते कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है.वर्ष 2019 में 7 लोगों की लू लगने से मौत दर्ज हुई थी जबकि बीते दो वर्षों में कोरोना के चलते हीट एक्शन प्लान लागू ही नहीं हुआ था.