logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर में भाजपा कार्यकर्त्ता को मिली जान से मारने की धमकी


नागपुर- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता और अखंड भारत विचार मंच नामक संगठन से जुड़े मनोज सिंग नामक व्यक्ति ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है.मनोज सिंग के मुताबिक यह धमकी उन्हें उदयपुर और अमरावती में हुई घटना के विरोध में किये गए प्रदर्शन के चलते दी गई है.उन्होंने शहर के मानकपुर थाने में लिखत में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने खुद की और परिवार की सुरक्षा की मांग की है.उनके द्वारा शिकायत दिए जाने के समय नागपुर शहर भाजपा के कई नेता मौजूद थे.इस शिकायत में मनोज ने बताया की वह हर रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे.मानकपुर स्थित विभागीय खेल संकुल गए थे.जब वहां से लौटे तो  उनकी कार के वाइपर पर लाल रंग की श्याही से लिखा हुआ था."मनोज एस यू डेथ सून" मनोज के मुताबिक बीते दिनों हिन्दू संगठन द्वारा देश में हालही में हुई वो घटनाये जो नूपुर शर्मा के ट्वीट से जोड़कर देखी जा रही है उन्ही को लेकर किये गए प्रदर्शन के बाद उन्हें यह धमकी मिली है. फेसबुक पर भी इसी तरह की धमकी मिलने की बात उनके द्वारा कही गई है साथ ही उनके घर की कुछ अज्ञात लोगों द्वारा रेकी किये जाने का दावा भी उन्होंने किया है.मनोज ने पुलिस ने अपने और परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है.