logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर रेल्वे स्टेशन परिसर में मिली डेटोनेटर की 54 छढ़े,मचा हड़कंप



नागपुर- नागपुर रेल्वे स्टेशन परिसर में डेटोनेटर की छढ़े मिलने से हड़कंप मच गया.स्टेशन के मुख्य गेट के बगल में ट्रैफिक बूथ के सामने एक काले रंग के बैग के भीतर शनिवार रात करीब 7 बजकर 10 मिनट पर 54  डेटोनेटर की छढ़े बरामद हुई है.स्टेशन पर जीआरपी ट्रैफिक बूथ के सामने सबसे पहले इस बैग को देखा जिसकी सूचना जीआरपी को दी गई जीआरपी द्वारा बैग कि की जाँच में  डेटोनेटर की छढ़े  बरामद हुई.देश के कई भागों में इन दिनों सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील घटनाएं घट रही है  इसके बीच बीते दिनों नागपुर के ही पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने आतंकी संगठन जैशे मोहम्मद  द्वारा नागपुर के कई प्रमुख स्थानों की रेकी किये जाने की जानकारी साझा की गई थी.इन सब परिस्थितियों को देखते हुए स्टेशन परिसर में  डेटोनेटर की छढ़े बरामद होना शहर की सुरक्षा की द्रष्टि से काफी संवेदनशील हो जाता है.इस घटना की नागपुर पुलिस भी अपने स्तर पर जाँच कर रही है.


नागपुर के पुलिस आयुक्त ने इस घटना को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि जो डेटोनेटर की छढ़े  बरामद हुई है.उसमे एक्सप्लोसिव कंटेंट यानि विस्फोट की क्षमता बेहद निम्न है.एक्सप्लोसिव एक्सपर्ट की प्राथमिक जाँच में यह पाया गया कि छड़ो में जो विस्फोटक क्षमता पायी गई है वह फटाको में इस्तेमाल होने वाले विस्फोट कंटेंट के बराबर है.इसलिए घबराने वाली कोई बात नहीं है फिर भी सिटी पुलिस जीआरपी के साथ और खुद अपनी जाँच कर रही है.जाँच फ़िलहाल प्राथमिक स्तर पर है इसलिए इस बारअभी फ़िलहाल ज्यादा कुछ नहीं कहाँ जा सकता है.लेकिन शहर को घबराने जैसी कोई बात नहीं है.पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह छढ़े किसकी और किसके द्वारा यहाँ छोड़ी गई है.

गौरतलब हो की नागपुर और आस पास के इलाकों में कई ऐसी एक्सप्लोसिव कंपनियां है जो  डेटोनेटर या जिलेटिन की छड़ें उत्पादित करती है सामान्यतः इनका इस्तेमाल किसी सख़्त जगह तो तोड़ने( उदहारण के तौर पर कुआ खोदने के लिए ) भी किया जाता है.ऐसे विस्फोटक सामग्री का उत्पादन करने वाली कंपनिया इसके उत्पादन से लेकर बिक्री तक की पूरी जानकारी अपने पास रखती है इसलिए यह पता लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं की विस्फोटक की किस छड़ को किसे बेचा गया है.फिर भी जब तक स्टेशन परिसर में मिली छड़ो की जानकारी सामने नहीं आ जाती तक तक डर तो बना ही हुआ है.