logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

नाबालिग युवक ने अपनी ही मौसी दादी की गला दबाकर हत्या कर दी


बुलढाणा- बुलढाणा जिले की खामगाव तहसील के उमरा-लासुरा में 65 वर्षीय महिला कमलबाई सोनाने की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी.इस वारदात में सनसनीखेज जानकारी निकल कर सामने आयी है.महिला का हत्यारा और कोई नहीं बल्कि उसी की सगी बहन का नाती है.हत्या का कारण और दिलचप्स है,नाबालिग आरोपी ने अपनी मौसी दादी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्यूंकि उसी माँ द्वारा मामा को देने के लिए दिए गए पैसे उसने खर्च कर दिए थे.
शुक्रवार को महिला की हत्या के बाद पुलिस को प्राथमिक जाँच में यह आशंका हो गई थी की हत्यारा कोई रिश्तेदार ही है.पुलिस ने इसी एंगल से जाँच की और 17 वर्षीय दी नाबालिग आरोपी मंगेश राजेश रोकड़े और आशीष अरुण उमाले को गिरफ़्तार कर लिया।रविवार को दोनों को गिरफ़्तार करने के बाद बाल अदलात में पेश किया गया. पुलिस ने बताया की आरोपी मंगेश को शराब पीने की आदत है.उसने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी मौसी दादी की हत्या कर दी.एक एंगल यह भी है की आरोपी और मृतक वृद्धा के परिवार में संपत्ति का विवाद शुरू है इसलिए भी हत्या हो सकती है पुलिस इस दिशा में भी जाँच कर रही है लेकिन पूछताछ में उसने पुलिस को हत्या की जो वजह बताई है उसके मुताबिक आरोपी ने अपनी मौसी दादी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्यूंकि उसी माँ द्वारा मामा को देने के लिए दिए गए पैसे उसने खर्च कर दिए थे.