logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

मंगलवार को न्यूनतम पारा १०. ६ डिग्री से. ताल लुढ़क गया Nagpur


इस बार ठंड ब्रेक ले - ले कर अपना असर दिखा रही है।  नागपुर समेत पूरे विदर्भ में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है।  पिछले सप्ताह तापमान बढ़ने से ऐसा लगने लगा था कि जनवरी के आखरी आखरी तक ठंड विदर्भ से विदा होने लगेगा , लेकिन हिमालय क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फ़बारी और गुजरात और उतर भारत के कई जिलों में हुई बारिश के बाद ठंडी हवाओं का असर विदर्भ समेत पूरे मध्य भारत में हुआ है। पिछले २ दिनों से नागपुर में तामपान में गिरावट का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है।  मंगलवार को न्यूनतम पारा १०. ६ डिग्री से. ताल लुढ़क गया।  २४ घण्टे में साढ़े ३ डिग्री से भी अधिक तापमान कम हुआ है।  केवल नागपुर ही नहीं बल्कि पूरे विदर्भ में ठंड बढ़ गई है। विदर्भ में बुलढाणा जिला सबसे ठंडा रहा , बुलढाणा का न्यूनतम पारा ९. २ डिग्री से. है।  जबकि सिर्फ गडचिरोली और चंद्रपुर जिले को छोड़ अन्य सभी जिले का न्यूनतम तापमान १० - ११ डिग्री से. के बीच दर्ज किया गया।  ठंडी हवाओं की वजह से दिन के समय का अधिकतम तापमान भी कम हुआ है।   ठंड के इस बदलते मिज़ाज को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि अभी विदर्भ में ठंड कुछ दिन और अपना असर दिखाने वाली है।  
बाइट