logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने मुफ़्त बिजली का वादा किया पूरा


चंडीगढ़, 16 अप्रैल (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के हर घर में एक जुलाई से प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की शनिवार को घोषणा की।चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा कि औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दरों में कोई वृद्धि नहीं होगी, जबकि कृषक समुदाय को मुफ्त बिजली मिलती रहेगी।मुख्यमंत्री ने कहा, 'एक जुलाई से पंजाब के हर घर को प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।'राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने शनिवार सुबह विभिन्न अखबारों में इस घोषणा के साथ विज्ञापन प्रकाशित किए थे।पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रमुख चुनावी वादों में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा भी शामिल था।पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पिछले साल जून में वादा किया था कि 'आप' के सत्ता में आने पर राज्य के प्रत्येक घर में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी।मुख्यमंत्री मान ने बृहस्पतिवार को जालंधर में कहा था कि 16 अप्रैल को 'अच्छी खबर' की घोषणा की जाएगी। मान ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से राष्ट्रीय राजधानी में मुलाकात कर पंजाब में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के तौर-तरीकों पर चर्चा की थी।दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मुफ्त बिजली के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी सहित पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की थी।वहीं, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने मान से सवाल किया है कि जुलाई महीने से ही मुफ्त बिजली क्यों दी जाएगी और क्या बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट से अधिक खपत होने पर पूरा बिल भरना होगा।भोलाठ से विधायक खैरा ने ट्वीट किया,'मैं भगवंत मान द्वारा 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के उनके वादे को पूरा करने का स्वागत करता हूं, लेकिन 1 जुलाई तक इंतजार क्यों करें? क्या वित्तीय प्रबंधन का कोई मुद्दा है? और कृपया स्पष्ट करें कि क्या 301 यूनिट होने पर उपभोक्ताओं से पूरा बिल वसूला जाएगा? क्या ट्यूबवेल सब्सिडी को खत्म करने के लिए कोई कदम उठाया गया है?'पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने ट्वीट किया, ''भगवंत मान जी, दाल में कुछ काला है... आपकी 300 यूनिट मुफ्त बिजली की सच्चाई और इससे जुड़ी शर्तों की विस्तार से पड़ताल की जाएगी और... एसपीसीएल को शुभकामनाएं, जिसे अब यह सब झेलना पड़ेगा।'पंजाब में पहले से ही कृषि क्षेत्र को मुफ्त बिजली मुहैया कराई जाती है। इसके अलावा सभी अनुसूचित जातियों, पिछड़ी जातियों और गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली मुहैया कराई जा रही है।