logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕

पत्नी को ससुराल में बिना कारण अकेले रखना ये भी घरेलू हिंसा: हाईकोर्ट


नागपुर: बिना किसी ठोस कारण के शादी की शुरुआत से पत्नी को ससुराल में अकेला रखना और पति खुद दूसरी जगह रहना यह भी घरेलू हिंसा है। एक याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे की नागपुर बेंच के जस्टिस विनय जोशी ने एक महत्वपूर्ण फैसला दिया। हाईकोर्ट ने इस मामले में पति को पत्नी और बेटी जीवन यापन करने के लिए 8,000 रुपये प्रतिमाह देने का आदेश भी दिया है। 

मामले में पति पुलिसकर्मी है और अमरावती जिले के मोर्शी का रहने वाला है।11 जून 2011 को शादी करने के बाद वह अकेले ही अपने नियुक्ति स्थान वनी चला गया। उसने अपनी पत्नी को अपने माता-पिता के पास रखा। इस दौरान महिला की सास लगातार उसे प्रताड़ित कर रही थी। उसके साथ गुलाम जैसा व्यवहार किया जाता था। वहीं ससुर उस पर बुरी नजर रख रहा था।

इसी बीच पत्नी के आग्रह पर दिसंबर-2011 में पति उसे वनी ले गया। वहां जाने के बाद पत्नी को अपने पति के अनैतिक संबंधों के कुछ सबूत मिले। जब उसने इस बारे में पूछताछ की तो पति ने उसे बुरी तरह पीटा और फिर से ससुराल ले आया और उसे छोड़ गया। उस समय वह और अधिक प्रताड़ना नहीं सह सकी और अपनी पुत्री को लेकर घर छोड़ गई। निर्णय में स्पष्ट किया गया कि इन मामलों से घरेलू हिंसा सिद्ध होती है।