logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पहले की पूजा फिर दिनदहाड़े बौद्ध विहार से चोरी की आंबेडकर की मूर्ति


नागपुर-  नागपुर शहर पुलिस आयुक्तालय के पांचपावली थाने की जद में आने वाले वारसे नगर में एक चोर ने 40 साल पुरानी बाबासाहेब आंबेडकर की मूर्ति चुरा ले गया.इस मामले की थाने में शिकायत दर्ज होने के दो दिनों  के भीतर पुलिस ने चोर को गिरफ़्तार कर लिया है.दिलचप्स है कि मूर्ति को चुराने से पहले चोर जिसका नाम ताहिल रामगढ़िया है उसने पहले पूजा की और बाद में बौद्ध विहार में रखी डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की 40 वर्ष पुरानी पीतल की मूर्ति चुरा ले गया.इस चोर की हिम्मत देखिये इसने इस घटना को रात के अँधेरे में नहीं बल्कि दिल दहाड़े सुबह साढ़े नौ बजे अंजाम दिया।उसकी यह सारी हरकत विहार में लगे कैमरे में कैद हुई है जिसमे वो पूजा करते दिखाई दे रहा है.पांचपावली थाने के पुलिस निरीक्षक अशोक मेंढे ने बताया कि आरोपी कपिल नगर थाने के रमाई नगर का निवासी है जिसे शराब पीने की लत है.बौद्ध विहार से मूर्ति चोरी होने की घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों में रोष था मगर पुलिस द्वारा चोर को गिरफ़्तार करने और मूर्ति जप्त कर लिए जाने के बाद नागरिकों ने ख़ुशी व्यक्त की है.