पहले पिलाई शराब फिर मूक बधिर महिला से किया दुष्कर्म
अकोला -अकोला शहर के चन्नी पुलिस थाना अंतर्गत 65 वर्षीय मूक-बधिर महिला पर दो आरोपियों द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जाँच कर रही है। रविवार की शाम दोनों आरोपी महिला को दोपहिया वाहन पर बिठाकर सावरगांव ले गए. इसी दौरान आरोपी ने मूकबधिर महिला को पीटा और उसे जबरदस्ती शराब पिलाई. इसके बाद दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने पूरी घटना अपने परिवार को बताई। परिजन थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विनोद लठाड और नीलेश बोरकर हैं। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
admin