logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

पान ठेला संचालक आत्महत्या मामले में पुलिस कर्मियों का किया गया तबादला


अकोला- अकोला जिले के उगवा में आशीष अडचुले नामक पान ठेला संचालक ने आत्महत्या कर ली थी.आत्महत्या करने से पहले आशीष ने कई वीडियो बनाये थे.जिसमे से एक वीडियो में उसने अकोट फ़ैल पुलिस थाने के कुछ पुलिस कर्मियों पर आत्महत्या किये जाने के लिए दबाव बनाये जाने का आरोप लगाया था.उसके इस आरोप को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर ने एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है.इस वीडियो में आशीष ने पुलिस कर्मियों द्वारा उसे एक मामले में जबरन फंसाये जाने और रिश्वत दिए जाने का आरोप लगाया था.इस मामले की जाँच एसडीपीओ सुभाष दुधगावकर को सौंपी गई है जबकि मृत व्यक्ति द्वारा लगाए गए पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है.
पुलिस अधीक्षक ने बताया की मृत आशीष ने अपने वीडियो में कई अन्य निजी लोगों पर भी आरोप लगाए है जिसकी भी जाँच की जा रही है.लेकिन मामले की प्राथमिक जाँच में यह पता चला है की आशीष किसान था और उस पर कर्ज भी था.संभव है की उसने इसी के चलते आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है.