logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते नागपुर ग्रामीण शिवसेना जिलाध्यक्ष पार्टी से निष्काषित 


नागपुर -शिंदे समूह में शामिल होने के बाद नागपुर जिला प्रमुख संदीप इटकेलवार को पार्टी से निकाल दिया गया है। शिवसेना के केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इटकेलवार  को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. शिवसेना से अलग हुए शिंदे गुट में  विधायक, सांसद, नेता और पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं. पिछले हफ्ते 12 सांसदों ने दिल्ली में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और अपने समर्थन की घोषणा की। इसमें रामटेक से शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने भी शामिल थे। सांसद तुमाने के बाद नागपुर ग्रामीण के शिवसेना जिलाध्यक्ष संदीप इटकेलवार ने भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपना समर्थन देने की घोषणा की. इसके अलावा तुमाने के स्वागत के लिए खुद इतकेलवार भी नागपुर एयरपोर्ट पर मौजूद थे। उसके बाद, शिवसेना ने घोषणा की कि संदीप इटकेलवार  को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि इटकेलवार को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण शिवसेना से निष्कासित किया जा रहा है।