logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

पुराने विवाद में ठेकेदार की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार


भंडारा: पुराने विवाद में एक सिविल ठेकेदार की फावड़े से हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो आरोपी फरार हो गए हैं। मृतक की पहचान ओमप्रकाश मेश्राम (40) के रूप में की गई है। वहीं पकडे गए आरोपियों में कृष्णा चावरे (24) और राकेश मांडुरकर (25) शामिल है। 

मिली जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश का दोनों आरोपियों के साथ कोई पुराना विवाद चल रहा था। दोनों एक दूसरे को देख लेने की धमकी देते थे। गुरुवार को दोपहर ओमप्रकाश मेंढा स्थित अपनी साइट पर मौजूद था। तभी आरोपी कृष्ण और राकेश अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और मृतक से विवाद करने लगा। झगड़ा इतना बढ़ गया कि कृष्णा और राकेश ने वहां रखे फावड़े से ओमप्रकाश पर हमला कर दिया। आरोपियों ने मृतक के सर पर कई वार किया और फरार हो गए। 

गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश को वहां मौजूद मजदूरों ने तुरंत अस्पताल ले कर गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपियों की खोज शुरू कर दी। पुलिस ने चार आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दो की खोजबीन शुरू है।