logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

पुराने विवाद में न्यायालय परिसर में ही भिड़े दो वकील


यवतमाल -यवतमाळ जिले के आर्णी न्यायालय परिसर में दो वकीलों में मारपीट की घटना से पूरे जिले में खलबली मच गई है।  वैसे तो कोर्ट में किसी भी मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी और फिर्यादी के वकीलों के बीच खूब बहस होती है लेकिन कई बार तो ये बहस कुछ इतना बढ़ जाती है कि दूसरे वकील और न्यायाधीश को भी हस्तक्षेप करना पड़ता है।  लेकिन आर्णी के न्यायालय परिसर में तो एडवोकेट दुर्गादास राठोड  और एडवोकेट राहुल ढोरे के बीच  कुछ ऐसा विवाद हुआ कि  दोनों एक दूसरे से हाथापाई पर ही उतर आये । बताया जा रहा है  कि दोनों के बीच पुराना विवाद है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के दौरान से ही दोनों एक दूसरे के खिलाफ है। पुराने विवाद को लेकर ही दोनों में जोरदार मारपीट हुई। इस मारपीट में ऍड. दुर्गादास राठोड गंभीर जख्मी हुए है।  स्थिति गंभीर होने की वजह से उन्हें इलाज के लिए यवतमाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  इस मामले में पुलिस ने भी शिकायत दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।