logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

फडणवीस तेरे रूप अनेक-नेता,मॉडल और अब बहरूपिया भी


नागपुर- ढाई साल के वनवास के बाद देवेंद्र फडणवीस ने अपने राजनीतिक कौशल का परिचय देते हुए फिर एक बार अपनी पार्टी को राज्य की सत्ता के सिंहासन पर बैठा दिया है.इस बार से शायद ही कोई इंकार कर सकता है कि राज्य में भाजपा फिर से जो सत्ता में काबिज हुई है इसके पीछे सिर्फ और सिर्फ शाह का दिमाग है.जो वक़्त आज भाजपा राज्य में जी रही है उसके लिए फडणवीस ने अथक प्रयास किये इसे कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता।लेकिन इस सरकार को सत्ता में बैठने के लिए परदे के पीछे क्या कुछ हो रहा था इसका खुलासा खुद सरकार के विश्वासमत के दौरान नवनियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यहाँ वहाँ नहीं विधान भवन में किया।शिंदे ने जो कुछ कहां उसे सुनकर तो खुद न केवल फडणवीस ने अपना माथा पकड़ लिया बल्कि यहाँ तक कहां की क्या अब सारे राज ही खोलेंगे ! शिंदे ने बताया की कैसे वो सारे विधायकों के सो जाने के बाद रात में छुप-छुप कर फडणवीस से मिलते थे.खैर शिंदे के यह खुलासा तो ठीक है लेकिन खुद फडणवीस की पत्नी ने जो खुलासा किया है वह दिलचप्स और सनसनीखेज है.एक टीवी न्यूज़ चैनल के इंटरव्यू में अमृता फडणवीस ने खुलसा किया कि राज्य में जब शिवसेना की बगावत शुरू थी और सरकार गिरने की सुगबुहाट शुरू हो गई तो फडणवीस भेष बदल-बदल कर घर से निकलते थे.फडणवीस चतुर राजनेता तो है लेकिन एक उम्दा बहरूपिया और कलाकार भी यह शायद राज्य की जनता ने पहली बार देखा क्यूंकि मुंबई में राजनीति के सागर से शहर में फडणवीस के आधिकारिक निवास स्थान सागर से फडणवीस कब बाहर निकले और कब उन्होंने बागियों से मुलाकात की यह ब्रेकिंग न्यूज़ बताने वाले रिपोर्टर और हर हरकत को कैप्चर करने वाले एडवांस क़ैमरे को नजरों को भी फडणवीस ने चकमा दे दिया।फडणवीस की यह कलाकारी शायद ही पहली बार दिखी वैसे एक मॉडल के रूप में उनकी अपनी प्रतिभा तो तो बहुत पहले ही दिखा दी थी.तब फडणवीस के लिए स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने कहां था हमारी पार्टी में कई प्रतिभावान लोग है उनमे से एक मॉडल एमएलए भी है.