logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

फसल नुकसान से आहत युवा किसान ने की आत्महत्या


यवतमाल: जिले में मारेगांव तहसील के नरसला गांव से एक बेहद ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। जहां बाढ़ के कारण फसल नुकसान से परेशान युवा किसान ने शनिवार को अपने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक किसान की पहचान गजानन नारायण मुसले (27) के रूप में की गई है। यह घटना सुबह साढ़े आठ बजे हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण हुए नुकसान कपास की फसल को बड़ा नुकसान हुआ है। इसके लिए मृतक किसान ने बैंक से भारी कर्ज भी लिया हुआ था। इसी से आहात होकर किसान ने यह निर्णय लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का पोस्टमॉर्टम करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मारेगांव ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया।