logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

बांध में नहाने गए भाई-बहन की डूबने से मौत


अकोला- बांध में डूबने से बहन और भाई की मृत्यु हो गई.घटना अकोला जिले की आकोट तहसील के डांगरखेडा आदिवासी गांव की है.इस घटना के बाद पुरे गाँव में शोक का मातम पसर गया है.9 वर्षीय बालक युवराज बेलसरे और उसकी 11 वर्षीय बहन प्रतिक्षा बेलसरे पड़ोस में ही रहने वाली एक लड़की के साथ बांध में तैरने के लिए गए थे.युवराज पहले पानी में उतरा लेकिन उसे गहराई का अंदाजा नहीं होने की वजह से डूबने लगा यह देख उसे बचाने के लिए उसकी बहन भी पानी में उतरी मगर दोनों पानी में डूब गई.इस दोनों के साथ तैरने गई लड़की ने दोनों के डूबने की खबर आकर गांव के अन्य लोगो को बताई जिसके बाद दोनों शव को पानी से बाहर निकाला गया.जिस समय दोनों बच्चे नहाने के लिए बाहर गए हुए थे उस समय खेती किसानी का काम करने वाले उनके पिता केशवराव बेलसरे खेती की खरीददारी के लिए आकोट शहर गए हुए थे.