logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बायो डीजल फर्म में निवेश के नाम पर सात लाख की धोखाधड़ी


नागपुर- बायो डीजल कंपनी के निवेश के नाम पर दो आरोपियों ने कई लोगों को चूना लगाया इस मामले में पुलिस ने एक फिर्यादी की शिकायत के आधार पर दो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.नागपुर में रस्जिटर्ड अहाना एनर्जी कंपनी के नाम से की गई इस धोखाधड़ी के मुख्य सूत्रधार दो सगे भाई फैजल काज़ी और शिराज काज़ी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है दोनों फ़िलहाल फ़रार चल रहे है जिनकी तलाश जारी है.फिर्यादी सिद्धार्थ नरेश दहीकर की शिकायत के मुताबिक जनवरी 2020 में अहाना एनर्जी लिमिटेड कंपनी ने बायो डीजल के व्यापार के नाम पर लोगों से निवेश आमंत्रित किया था.मामले के फिर्यादी सिद्धार्थ को एक स्थानीय अख़बार के माध्यम से इस निवेश की जानकारी मिली थी.विज्ञापन को देखकर उसकी जिज्ञासा बढ़ी और उसने कंपनी के सिविल लाइंस स्थित दफ्तर में विजिट भी दी.इस दौरान उसकी कंपनी के निदेशक फैजल और शिराज से मुलाकात भी हुई.निवेशकों द्वारा सामने रखी गई डील में लाभ देखते हुए फिर्यादी ने 7 लाख रूपए निवेश किया। इस निवेश के तहत उसे मिनी पंप,बायो डीजल मोबाईल पंप और रिटेल आउटलेट दिए जाने का झांसा दिया गया.निवेश के काफी समय बाद भी जब वादे के हिसाब से रिटर्न मिलना शुरू नहीं हुआ तो फिर्यादी को खुद के साथ ठगी होने का संदेह हुआ जिसके बाद उसने सीताबर्डी थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने प्राथमिक जाँच में आरोपों को सही पाया जिसके बाद एफआईआर रजिस्टर की गई.इस मामले के दोनों आरोपी फ़िलहाल फ़रार है.