logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

बाग़ी विधायक संजय गायकवाड़ के समर्थन शिवसैनिको ने किया प्रदर्शन


बुलढाणा- एकनाथ शिंदे के साथ बाग़ी दल में शामिल हुए विधायकों के निवास स्थानों की सुरक्षा को बढ़ाया जा रहा है.कल ही मुख्यमंत्री ने ट्वीट के माध्यम से सीएम और गृहमंत्री द्वारा विधायकों की सुरक्षा को जानबूझकर हटाए जाने का आरोप लगाया था.इस ट्वीट का खुद गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने जवाब देते हुए ऐसा कुछ नहीं होने की जानकारी दी थी.बावजूद इसके बागियों के खिलाफ शिवसैनिकों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए उसके घरो की सुरक्षा को बढ़ाया गया है.बुलढाणा से पार्टी के बागी विधायक संजय गायकवाड़ के घर की सुरक्षा को भी बढ़ाया गया है.दूसरी तरफ विधायकों के समर्थकों में भी दो धड़े विभाजित होते हुए दिखाई दे रहे है.इस तरह के हाल से बुलढाणा भी अछूता नहीं है.पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के समर्थन में हुए प्रदर्शन के बाद रविवार को संजय गायकवाड़ के समर्थन में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।इस प्रदर्शन में शामिल वरिष्ठ शिवसेना कार्यकर्त्ता ओमसिंग राजपूत ने बाग़ी विधायकों के उस आरोप को जायज बताया जो लगाए जा रहे है.उनके मुताबिक यह सही है की पार्टी के विधायकों को मुख्यमंत्री से मिलने और विकास निधि को लेकर बीते ढाई वर्ष के दौरान ढेर सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.यह हल सिर्फ विधायकों का नहीं रहा बल्कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने जिले में भी शिवसेना को दबाने का काम किया।यहाँ के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कोटे से मंत्री और विधायक डॉ राजेंद्र शिंगणे ने शिवसेना के नगरसेवकों को विकास निधि ही नहीं दी.हालाँकि राजपूत के इन आरोपों का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं ने खंडन किया है.