logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बिल्डिंग के 7 वें माले से कूदकर 42 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या


नागपुर -नागपुर शहर के पास जामठा की एक टाउनशिप  में एक महिला ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस थाना हिंगना पुलिस स्टेशन एवं जामठा ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाली संदेश सिटी टाउनशिप की एक बिल्डिंग के सातवें माले से 42 वर्षीय महिला ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली.यह घटना शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे के आसपास की है। संदेश सिटी के स्टर्लिंग पाइप E3 की बिल्डिंग में यह घटना घटी जिससे परिसर में हड़कंप मच गया।मृतका के पति का पहले ही निधन हो गया है। विगत कुछ महीनों से वह अपने 14 और 8 साल की दो बेटियों के साथ रह रही थी। हिंगना पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के करने का पता नहीं चल पाया  है। हिंगना पुलिस आगे की जांच कर रही है।