logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

बुलढाणा जिले में स्क्रब टायफस बीमारी का क़हर,9 मरीज मिले


बुलढाणा- जिले में स्क्रब टायफस बीमारी का फैलाव दिखाई दे रहा है.बीते कुछ दिनों में जिले में एक दो नहीं बल्कि इस गंभीर और दुर्लभ बीमारी के 9 मरीज पाए गए है जिनमें से 7 मरीज खामगांव में मिले है.अचानक इस जानलेवा बीमारी के इतने मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड़ में डाल दिया गया है.इस बीमारी के मरीज अफगानिस्तान, पाकिस्तान, जपान, इंडोनेशिया और रशिया जैसे देशो में पाए जाते है भारत में वर्ष भर में हिमाचल में सिर्फ इस बीमारी के दो मामले सामने आये थे.लेकिन बुलढाणा में अचानक से 9 मरीज सामने आये है.इनमे से एक मरीज जिसकी स्थिति गंभीर है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.एक खास किस्म के कीड़े के कांटने के बाद "ओरिएंशिया सुसूगामुशी" नाम का कीटाणु शरीर में जाने के बाद यह बीमारी होती है.और इसमें मृत्यु का ख़तरा 30 प्रतिशत तक होता है.