logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

भाजपा का वाशिंग पाउडर अधिक तेजी से चरित्र के दाग धोता है-यशोमति ठाकुर


अमरावती-महाराष्ट्र राज्य ( Maharashtra state) का पहला कैबिनेट विस्तार ( cabinet expansion)  मंगलवार को संपन्न हुआ.18 कैबिनेट मंत्रियों ने राजभवन में शपथ ली.जिसमे विदर्भ के दो मंत्री शामिल है इनमे से एक नाम है यवतमाल के संजय राठोड( sanjay rathod ),राठोड पूर्व सरकार में भी मंत्री थे,लेकिन पूजा चव्हाण आत्महत्या प्रकरण के चलते उन्हें वन मंत्री के पास से इस्तीफा देना पड़ा था.मंगलवार को शिंदे-फडणवीस सरकार में संजय का मंत्रीपद का वनवास ख़त्म हुआ है.उनके मंत्री बनने के बाद राज्य की पूर्व महिला व बालकल्याण मंत्री रही यशोमति ठाकुर ने टिप्पणी की है.ठाकुर ने कहा भाजपा नाम का वाशिंग पाउडर ज्यादा असरदार है इससे सिर्फ कपड़े के ही नहीं चरित्र के भी दाग असरदार तरीक़े से धुलते है.राठोड का नाम जब चव्हाण से जुड़ा था तो भाजपा की महिला नेत्री चित्रा वाघ ने ख़ूब हमला बोला था.ठाकुर के मुताबिक अब वह वाघ के बयान का इंतजार कर रही है.क्या वाघ इस मंत्रिमंडल को व्हाईटवॉश मानती है यह जानने में उनकी अधिक दिलचप्सी होने की बात भी ठाकुर द्वारा कही गई.मंत्रिमंडल में एक भी महिला का नाम नहीं होने पर भी यशोमति ठाकुर ने टिप्पणी की।