logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भारत में हुनमान चालीसा पढ़ने से कोई किसी को नहीं रोक सकता-फडणवीस


नागपुर- शनिवार को नागपुर में हनुमान चालीसा के पठन सुर्खियों में रहा,यह पहला मौका है जब किसी से द्वारा नागपुर में हनुमान चालीसा पढ़े जाने को लेकर इतनी चर्चा हुई,वैसे नागपुर में कई तरह के धार्मिक आयोजन होते रहते है शहर के कई हिस्सों में रामरक्षास्त्रोत का पठन वर्षों से होता आया है मगर इतनी चर्चा कभी नहीं हुई.राणा दंपत्ति ने आरोप लगाया कि मुंबई की ही तरह नागपुर में उनके हनुमान चालीसा पठन पर विघ्न डालने की कोशिस हुई.इस आरोप पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राणा दंपत्ति के साथ खड़े दिखे उन्होंने कहाँ भारत,महाराष्ट्र और नागपुर में कोई किसी को हनुमान चालीसा पढ़ने से नहीं रोक सकता अगर ऐसा होता है तो वह गलत है.वही राणा दंपत्ति के स्वागत में लगाए गए पोस्टर में भाजपा नेताओं की फोटो के इस्तेमाल पर प्रतिक्रिया देते हुए फडणवीस ने कहाँ कोई भाजपा के नेताओं की फोटो का इस्तेमाल सकारात्मक रूप से करता है तो कोई आपत्ति नहीं बस इसका इस्तेमाल नकारात्मक नहीं होना चाहिए।