logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

महिला अधिकारी के प्रताड़ना से तंग आकर एसटी कर्मचारी ने की आत्महत्या


चंद्रपुर: जिले से एक बेहद चौकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। जहां एक एसटी कर्मचारी ने सीनियर महिला अधिकारीयों के प्रताड़ना से तंग आकर आत्माहत्या कर ली। मृतक का नाम भगवान अशोक यादव (30) है। वह एसटी डिपो में टिकट आरक्षक के पद पर कार्यरत थे। पुलिस को मिले सुसाइड पत्र में मृतक ने डिपो के एटीआई टेल और ड्राइवर वी. एल. कोवी पर पैसे मांगने और परेशान करने का आरोप लगाया, इसी के साथ अपनी मौत का जिम्मेदार भी बताया है। 

यादव राजुरा के एसटी आगर में कार्यरत था। वह अपने परिवार के साथ बल्लारपुर के शिवनगर में रहता था। एटीआई टेल और राजुरा आगर के ड्राइवर वी. एल. कोवी भगवान यादव को हर समय परेशान करते थे। वे हर महीने दस हजार रुपये की मांग करते थे। यादव परिवार का आरोप है कि पैसे नहीं देने पर भगवान यादव को प्रताड़ित किया जाता था। मृतक के कमरे से एक नोट मिला है। इसमें राजुरा एस. टी. एटीआई टेल, डिपो में एक महिला अधिकारी और ड्राइवर वी.एल. कोवी मुझसे बार-बार पैसे मांग रहा है। मृतक ने उल्लेख किया है कि उन्होंने मुझे जो अनावश्यक परेशानी दी है, उसके कारण मैं आत्महत्या कर रहा हूं। पीड़ित परिवार ने अधिकारी टेल और वी.एल. कोव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ऐसी मांग की है। 

जांच में सच आएगा सामने

मृतक द्वारा सुसाइड से पहले लिखे नोट में लगे आरोप गंभीर हैं और जांच के बाद सच सामने आएगा. - शैलेंद्र ठाकरे, जांच अधिकारी