logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

मुंबई से 13 लाख का सामना चुराकर भागा आरोपी नागपुर में गिरफ्तार


नागपुर: मुंबई में 13 का सामान चोरी कर भागे आरोपी को नागपुर रेलवे सुरक्षा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, नागपुर आरपीएफ की टीम को मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन की ओर से एक जानकारी मिली थी कि चोरी की एक वारदात को अंजाम देने के बाद एक चोर गीतांजलि एक्सप्रेस गाड़ी से भागा है। 

घटना की जानकारी मिलते ही नागपुर आरपीएफ द्वारा इसकी जानकारी शेगाव, अकोला और बडनेरा के निरीक्षकों को देकर गाड़ी को चेक करने के आदेश दिए थे। हालांकि उस दौरान चेक करने पर आरोपी उनके हाथ नहीं लग पाया था जिसके बाद वर्धा स्टेशन पर गाड़ी के पहुंचने पर वर्धा के निरीक्षक द्वारा जब इस गाड़ी को चेक किया गया तो S6 कोच में यह संदिग्ध आरोपी आरपीएफ टीम के हाथ लगा पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक नायक बताया जोकि उड़ीसा का रहने वाला है। 

आरोपी के पास से मिले बैग में ₹411370 की नकदी भी बरामद हुई है। इस आरोपी को बाद में नागपुर रेलवे स्टेशन पर उतार कर जब पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपनी पत्नी और अपने मां के खाते में बाकी के पैसों को ट्रांसफर करने की बात बताई। आगे की कार्यवाही के लिए आरोपी को सांताक्रुज पुलिस के हवाले किया गया है।