logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

मुकुल वासनिक महाराष्ट्र से लड़े राज्यसभा चुनाव


नागपुर-राज्यसभा की 40 सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव के लिए कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक को पार्टी ने राजस्थान से उम्मीदवार बनाया हैं,लेकिन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण से वासनिक के राजस्थान से चुनाव लड़ने पर अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहाँ कि यह बेहतर रहेगा कि वो ( वासनिक ) महाराष्ट्र से चुनाव लड़े.नागपुर में पत्रकारों से औपचारिक चर्चा करते हुए चव्हाण ने कहाँ की उनकी इस विषय पर वासनिक से बात हुई है और उन्होंने अपनी इस माँग को पत्र के माध्यम से हाईकमान तक भी पहुँचाया है.चव्हाण के मुताबिक वासनिक विदर्भ से आते है और अगर वह महाराष्ट्र से चुनाव लड़ेंगे। और यहाँ से सांसद चुने जायेंगे तो इसका फायदा विदर्भ क्षेत्र को होगा और आने वाले समय में होने वाले चुनाव में भी इसका असर होगा।चव्हाण के मुताबिक यह उनका व्यक्तिगत मत है इस पर क्या होगा यह उन्हें नहीं मालूम मगर उन्होंने अपनी माँग आगे बढ़ा दी है.एक बार नामांकन भरे जाने के बाद क्या जगह में बदलाव तकनिकी तौर से संभव है ? इसका जवाब देते हुए उन्होंने बोला की अब भी मंगलवार तक का समय है अगर पार्टी चाहे तो हो सकता है.चव्हाण ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बहार के राज्यों को उम्मीदवार बनाये जाने के फैसले पर भी थोड़ी नाखुशी जाहिर की है अपना व्यक्तिगत मत बताया।राज्यसभा की 40 सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव के तहत कांग्रेस के हिस्से में 10 सीटे आयी है.और इस चुनाव के लिए जारी किये गए उम्मीदवारों के नामों को लेकर नाराजगी भी दिखाई देने लगी है.कईयों ने ट्वीट के माध्यम से अपनी सांकेतिक नाराजगी भी व्यक्त की है.इस पर चव्हाण ने कहाँ की ऐसे चुनावों में इच्छुक बहुत से उम्मीदवार होते है मगर सबका समाधान पार्टी नहीं कर सकतीं है.