logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕

मुख्यमंत्री के इस्तीफ़े के साथ नए मंत्रिमंडल की चर्चा जोरों पर


सीएम उद्धव ठाकरे द्वारा पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद यह तय हो गया है की शिवसेना का बाग़ी दल भाजपा के साथ सरकार बनायेगा। जैसे नई सरकार गठन तय है वैसे ही सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट में संभावित मंत्रिमंडल के नाम सामने आ रहे है लेकिन गुरुवार सुबह एकनाथ शिंदे ने खुद ट्वीट कर मंत्रिमंडल को लेकर जो चर्चाये हो रही है उसे ख़ारिज किया है.शिंदे ने कहां कि अब तक भाजपा के साथ मंत्रालय और मंत्री पदों को लेकर अब तक कोई चर्चा नहीं हुई है.इस पर जल्द चर्चा होगी लेकिन जब तक ऐसा नहीं होता है तब तक ऐसी किसी भी अफ़वाह परयकीन न किये जाने की अपील शिंदे द्वारा की गई है.

मंत्रिमंडल में विदर्भ से किसकी लगेगी लॉटरी 
नई सरकार में विदर्भ से किसे लॉटरी लगेगी इसे लेकर भी खासी चर्चा है महाविकास आघाड़ी सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल के दौरान लगातार विदर्भ के साथ अन्याय होने की खबरें सामने आयी और आरोप भी लगे पर ऐसी संभावना है कि अगर देवेंद्र फडणवीस फिर एक बार मुख्यमंत्री बनते है तो उनके मंत्रिमंडल में विदर्भ को बेहतर प्रतिनिधित्व मिल सकता है। कई नए चेहरे जो विदर्भ से उन्हें मंत्रिमंडल में मौका मिल सकता है.