logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Amravati

मेलघाट में शिशु मृत्यु को लेकर जिला आरोग्य अधिकारी को नोटिस किया जारी


मेलघाट: अमरावती जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र मेलघाट में कुपोषण से बच्चों की मृत्यु लगातार जारी है। इसी को लेकर विभागीय स्वास्थ्य संचालक डॉ. साधना तायड़े ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिलीप रणमले को अनुशासनात्मक कार्रवाई का नोटिस जारी किया है। 

ज्ञात हो कि, मानसून अधिवेशन के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिला स्वास्थ्य विभाग से मेलघाट में शिशु मृत्यु की जानकारी मांगी थी। जिसमें दिए जवाब में बड़ी विसंगति पाई गई थी। जिसके कारण सभी को नोटिस जारी किए हैं। इसी के साथ अकोला के आरोग्य उपसंचालक डॉ. तरंगतुषार से भी स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं नोटिस आने के बाद विभाग में खलबली मच गई है।

नोटिस में कहा गया है कि, 23 अगस्त 2022 को मेलघाट में शिशु मृत्यु के संबंध में विधानसभा निर्देश संख्या 161 जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से जमा किए गए हैं। यह उत्तर बताता है कि शिशु मृत्यु दर के आंकड़ों में विसंगति है। मामला गंभीर है और विधानसभा में पेश किए जाने वाले उत्तर के संबंध में स्वास्थ्य विभाग को सही जवाब देना चाहिए। 

जरूरी होने के बावजूद इस पर ध्यान नहीं देने को लेकर आरोग्य और परिवार कल्याण मंत्री इस पर नाराजगी जताई है। विधानसभा के आदेश के बावजूद लापरवाही बरतने को लेकर जिला परिषद के आरोग्य अधिकारी डॉ. दिलीप रणमले के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का नोटिस जारी किया गया है। जिसमें पूछा है कि, आप पर कार्रवाई क्यों न की जाए।