logo_banner
Breaking
  • ⁕ मानसून में विदर्भ के किसानों को लगा बड़ा झटका; लगातार बारिश से एक लाख हेक्टेयर फसल हुई बर्बाद, किसानों की सरकार से स्पेशल पैकेज की मांग ⁕
  • ⁕ मानसून के दौरान चिखलदरा में टूटा पर्यटकों का रिकॉर्ड, चार महीने में पहुंचे ढाई लाख पर्यटक, नगर परिषद को हुई 56 लाख की आया ⁕
  • ⁕ मनकापुर फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा, स्कुल वैन और बस में आमने-सामने जोरदार टक्कर; हादसे में आठ बच्चे घायल, एक की हालत गभीर ⁕
  • ⁕ Akola: चलती कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं ⁕
  • ⁕ Akola: पातुर से अगिखेड़ खानापुर मार्ग की हालत ख़राब, नागरिकों ने किया रास्ता रोको आंदोलन ⁕
  • ⁕ एक हफ्ते बाद नागपुर में बरसे बादल, नागरिकों को मिली उमस से राहत ⁕
  • ⁕ Amravati: गणेशोत्सव मंडलों के बीच विवाद में चाकूबाजी; एक घायल, आरोपी फरार ⁕
  • ⁕ मेलघाट में बारू बांध टूटा; सड़क पर पानी बहने से यातायात बाधित ⁕
  • ⁕ अकोला में चोर ने निर्गुण नदी के पुल से चुराए लिए 105 फाटक, आरोपी की हो रही तलाश ⁕
  • ⁕ पूर्व विदर्भ में अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; प्रशासन ने की नागरिकों से सतर्क रहने की अपील ⁕
Nagpur

मौदा के माथनी पुल पर भीषण दुर्घटना; एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल


नागपुर: मौदा तहसील के माथनी नदी पर बने पुल पर भीषण दुर्घटना हुई है। जिसमें एक महिला की मौत हो गई है, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान भारती राजू तिजारे (35) मौदा निवासी के रूप में हुई है। वहीं घायलों में राजू तिजारे (40), सिद्धेश्वरी तिजारे (8), कृष्णराज तिजारे (12) हैं। जिन्हें इलाज के लिया मौदा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना कितनी भीषण थी इसी से समझा जा सकता है कि, स्विफ्ट सामने से पूरी चिपक गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ दोपहिया क्रमांक MH40Y4938 जा रही थी। जैसे ही वह मौदा के माथनी पुल पर पहुंचे  सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर क्रमांक MH35AG9160 ने जोरदार टक्कर मार दी। गाड़ी की जोरदार टक्कर के कारण महिला उछलकर नदी में गिर गई। नदी में पानी नहीं होने के कारण वह सीधे जमीन पर गिरी, जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं पति और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर में चार से पांच लोग सवार थे। घटना के बाद सभी गाड़ी छोड़कर भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही [पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मृतक महिला की लाश को ग्रामीण अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौदा पुलिस ने इस मामले में हिट एंड रन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: