logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

मौसम विभाग के अनुमान से डेढ़ गुणा अधिक विदर्भ में बरसे मेघ


नागपुर - विदर्भ में इन दिनों भारी बारिश हो रही है.विदर्भ के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बनने के ही साथ पानी में डूबने और बाढ़ में बह जाने की वजह से कई मौतें भी सामने आयी है.विदर्भ में नागपुर,बुलढाणा,वाशिम के लिए जहां मौसम विभाग ने ऑरेंज एलर्ट दिया है तो वही गडचिरोली,यवतमाल और चंद्रपुर के लिए रेड एलर्ट जारी किया गया.एक तरफ जहां उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का नामों निशान नहीं है वही विदर्भ में बीते 10 दिनों में डेढ़ गुणा से भी अधिक की बारिश दर्ज हुई है.बारिश ने मौसम विभाग के अनुमान को भी गलत साबित कर दिया है.बीते 10 दिनों में यानि 1 जुलाई से 10 जुलाई के बीच विदर्भ में 200.4 MM औसतन  बारिश दर्ज हुई जबकि अनुमान 92.6 MM बारिश का था.इस हिसाब से विदर्भ में 116 MM अधिक बारिश हुई.सबसे ज़्यादा बारिश चंद्रपुर में रिकॉर्ड हुई है.