logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

युवाओं को नशे की बुरी आदतों के जाल से छुडवायेंगे पुलिस काका 


नागपुर -नागपुर शहर में युवा पीढ़ी बड़ी संख्या में नशे के दलदल में फ़ंसती जा रही है। स्कूल कॉलेजों में विद्यार्थी इन दिनों नशीली चीजों का सेवन करते हुए खुलेआम देखें जा सकते हैं। इसके साथ ही एमडी, गांजा जैसी अन्य नशीली पदार्थों की भी उपयोग युवा पीढ़ी द्वारा खुलकर किया जाने लगा है। पिछले कुछ समय में अधिकांश नाबालिग किशोरों द्वारा ने नशे के अधीन होकर कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था यही कारण है कि शहर में नशीले पदार्थों से दूर रहने और लोगों में जनजागृति पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के संकल्पना से शहर में पुलिस काका प्रोग्राम का आयोजन पुलिस भवन में सोमवार को किया गया। एक दिवसीय इस कार्यशाला में शहर भर के सभी पुलिस थानों से एक अधिकारी तीन कर्मचारियों को विशेष रूप से बुलाया गया था. जिन्हें विशेषज्ञ द्वारा नशीले पदार्थों के सेवन से  होने वाले दुष्परिणामों के साथ ही उनकी रोकथाम के लिए आवश्यक उपाययोजना के संबंध में प्रशिक्षित किया गया । ये सभी सभी पुलिस काका मोहल्ले, कस्बो तथा स्कूलों में जाकर बच्चों को साथ ही नागरिकों को मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के संबंध में शिक्षित करने वाले हैं ताकि युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में जाने से रोका जा सके।