logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕

राजधानी में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों से फिर बढ़ी चिंता


नई दिल्ली- देश की राजधानी में कोरोना संक्रमित के मामले लगातार बढ़ रहे है जिसने दिल्ली की आप सरकार की चिंता बढ़ा दी है।  बढ़ते मामलों से बने हालाकों से निपटने के लिए सीएम  अरविंद केजरीवाल  सभी अस्पतालों को सतर्क रहने को कहा है।

 वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि 'दिल्ली सरकार स्थिति पर बारिकी से नजर बनाये हुए है, हमने अपनी स्वास्थ्य प्रणाली  ढांचे को पूरी तरह से बेहतर बनाया है। सभी सतर्क और सावधान रहने को कहा है। 

दिल्ली सरकार कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए  मरीजों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, आरटी-पीसीआर टेस्टिंग और इलाज के सिद्धांत पर काम कर रही है। सरकार ने सरकारी अस्पतालों में लोगों को जल्द ही  टीकों की एहतियाती खुराक उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील की है कि जल्द से जल्द टीका लगवाएं यही इसका बेहतर बचाव है। जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लिया है या केवल पहली खुराक ली है, उन्हें दूसरी खुराक के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाना चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग  की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में कोविड के मामलों और संक्रमण दर में डेली  वृद्धि दर्ज की जा रही है। दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 366 नये संकमित  मामले सामने आये, जबकि संक्रमण दर बढ़ कर 3.95 प्रतिशत पर पहुंच गई। 

बुलेटिन के मुताबिक, शहर में कोविड के कुल 685 मरीज अपने घरों पर क्वारेंटाइन और दिल्ली के अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए 9,735 बिस्तर हैं, उनमें से 51 (0.52 प्रतिशत) अभी भरे हुए हैं।