logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

राज्यपाल ने फ्लोर टेस्ट का दिया निर्देश,विधायकों की मुंबई दौड़ शुरू


नागपुर- राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाविकास आघाड़ी सरकार को फ्लोर टेस्ट किये जाने का निर्देश दिया है.इस निर्देश के जारी हो जाने के बाद सभी पार्टियों के विधायकों ने मुंबई का रुख करना शुरू कर दिया है.भारतीय जनता पार्टी ने बाकायदा व्हिप जारी कर विधायकों को मुंबई पहुँचने के लिए कहां है.राज्य में जो कुछ हलचल हो रही थी उसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को ही अपने विधायकों को राज्य में रहने का निर्देश दे दिया था.अब जब राज्यपाल का पत्र सार्वजनिक हुआ है भाजपा ने गुरुवार को सुबह 11 बजे अपने विधायकों को विधानभवन  ( मुंबई ) में उपस्थित होने के लिए कहा है.बुधवार को विदर्भ के सर्वपक्षीय विधायकों के मुंबई रवाना होने का सिलसिला शुरू हो गया है.नागपुर भाजपा के शहराध्यक्ष प्रवीण दटके,हिंगना के विधायक समीर मेघे मंगलवार रात ही मुंबई के लिए रवाना हो चुके थे.इनके अलावा कृष्णा खोपड़े,विकास कुंभारे,मोहन मते भी मुंबई रवाना होने वाले है.नागपुर जिले से कांग्रेस के विधायक विकास ठाकरे और सुधीर पारवे भी बुधवार को ही नागपुर जायेंगे ऐसी जानकारी निकल कर सामने आयी है.