logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

रामटेक पुलिस ने 11 मवेशियों को कराया मुक्त


नागपुर: जिले के रामटेक तहसील अंर्तगत आने वाले देवलापार थाना की पुलिस ने 11 मवेशियों को मुक्त कराने के साथ कुल 5 लाख 20 हजार रुपए का माल जब्त किया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश से अवैध तरीके से नागपुर लाये जा रहे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस ने गाड़ी को पकड़ने के लिए नाके बंदी लगाई। नाके बंदी को देखते ही आरोपी पिकअप वैन क्रमांक MH-49-AT 0517 को लेकर भागने लगा। उसको पकड़ने के लिए पुलिस ने उसका पीछा शुरू किया। मनसर कांद्री के पास आरोपी का गाडी से संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद आरोपी गाडी छोड़ कर फरार हो गया। 

पुलिस ने  पिकअप वैन में कुल 11 मवेशी पाए गए, जिसमें से एक की मौत हो गई थी। सभी मवेशियों को गोविज्ञान अनुसंधान केंद्र देवलापार भेजा गया हैं। प्रकरण की जांच पुलिस उपनिरीक्षक केशव पुंजरवाड कर रहें हैं।