logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई


भंडारा- देश के पूर्व केंद्रीय उड्डयन मंत्री और राकांपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद  प्रफुल्ल पटेल भी ईडी के रडार में आ चुके है. सामने आयी जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय ने  पटेल के मुंबई स्थित कार्यालय पर जब्ती की कार्रवाई है. इस कार्रवाई बाद से फिर एक बार हड़कंप मच गया है।
ईडी ने पटेल के मुंबई  स्थित ठिकानों पर गुरुवार को कार्रवाई करते हुए जांच पड़ताल की। प्रफुल्ल पटेल पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप था और इससे पहले ईडी ने पटेल को 2019 में नोटिस जारी किया था। जिसके बाद अब करीब 3 साल के बाद ईडी ने इसी मामले में प्रफुल पटेल के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। राज्य में एक के बाद एक करके विपक्षी नेताओं पर लगातार ईडी की इस तरह की कार्रवाई और पूछताछ के लिए बुलाये जाने से कई तरह के सवाल भी उठ रहे है।  मुंबई में हुई इस कार्रवाई का असर गोंदिया में भी देखने को मिला। इस कार्रवाई के शुरू होने के बाद गोंदिया स्थित प्रफुल पटेल कम्पनी और उनके घर के बाहर सन्नाटा छाया दिखाई दे रहा है.