logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

रेलवे के गड्ढे में डूबकर युवक की मौत


यवतमाल: जिले में बन रहे वर्धा-यवतमाल-नांदेड़ रेल मार्ग को लेकर खोदे गए गड्ढे में डूबकर एक युवक की मौत होने की घटना सामने आई है। घटना दोपहर डेढ़ बजे के पास चापदोह से एक किलोमीटर दूर हुई। इस बात की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे और युवक की लाश को पानी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। 

वर्धा-यवतमाल-नांदेड़ रेलवे का काम प्रगति पर है। चापदोह से एक किलोमीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक के लिए गड्ढा खोदा गया है. बरसात के दिनों में उस गड्ढे में पानी जमा हो जाता है। बुधवार दोपहर अवधूतवाड़ी पुलिस को अज्ञात युवक के गड्ढे में शव होने की सूचना मिली। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और पंचनामा किया। 35 वर्षीय युवक की पहचान नहीं हो सकी है। अवधूतवाड़ी पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: