logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

रेल्वे की एक बड़ी लापरवाही ने ली 12 वर्षीय मासूम की जान



नागपुर -नागपुर के डिप्टी सिग्नल परिसर में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई है. रेलवे प्रशासन की लापरवाही के चलते एक 12 वर्षीय मासूम की मौत हो गई. बताया जाता है कि परिसर में रेलवे अंडर ब्रिज बनाने के लिए बड़ा गड्ढा खोदा गया था और तकनीकी परेशानी के चलते यह काफी समय से काम बंद हो गया था, लेकिन बारिश होते ही यह गड्ढा तालाब में तब्दील हो गया. गुरुवार शाम यह बच्चा पानी के पास ही खेल रहा था उसी दौरान पैर फिसलने के कारण वह बड़े गड्ढे में गिर गया जिसके बाद पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पृथ्वी धनीराम मारखंडे बताया जा रहा जो कि डीप्टि सिग्नल के वैरागड़े वाड़ी परिसर में रहता था। पृथ्वी के पिता मजदूरी करते है जबकि मां गृहणी है. डिप्टी सिग्नल के वैरागड़े वाड़ी में करीब 1 साल पहले से रेलवे का अंडर ब्रिज बनाने का काम शुरू है. कलमना से इतवारी की ओर जाने वाली रेलवे लाइन के नीचे यह आरयूबी बनना है. यह रास्ता डिप्टी सिग्नल से शांतीनगर को जोड़ने वाला है. बुलडोजर के जरिए यहां गहरा गड्ढा खोदा गया था. परंतु कई महीनों से इसका काम बंद था। बारिश की वजह से इस गड्ढे में काफी पानी जमा हो गया था जो कि  तालाब का रूप ले चुका था.  गुरुवार की शाम 7 बजे के दौरान पृथ्वी अपने 3 दोस्तों के साथ तालाब के किनारे पानी में खेल रहा था. कीचड़ में उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया. जिसके बाद दोस्तों ने इस घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिसर वासियों ने तुरंत पुलिस के साथ ही दमकल कर्मियों को इसकी जानकारी दी। बच्चे की डूबने की खबर मिलते ही कलमना, सुगतनगर, लकड़गंज और गंजीपेठ से दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे.गल डालकर पृथ्वी को ढूंढने का प्रयास किया गया। करीब 45 मिनट की जांच के बाद फायरमैन श्रीकृष्ण नरवटे ने गोता लगाकर पृथ्वी का शव पानी से बाहर निकाला. जिसके बाद पूरे परिसर में  कोहराम मच गया. नागरिक गुस्से से बौखलाए हुए थे. किसी तरह पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया. पुलिस ने फिलहाल इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।